विधायक गोपाल खण्डेलवाल की पहल पर अधिशेष नर्सेज की एमजीएचअधीक्षक ने तुरंत बनाई बकाया सैलेरी

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा 07 जुलाई।  महात्मा गांधी अस्पताल में उस समय प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन  की पुरजोर मांग पर माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने तुरंत संज्ञान लिया। विधायक ने हाल ही में मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा से अधिशेष घोषित हुए 83 नर्सिंग कर्मियों की पिछले दो महीनों की बकाया सैलेरी को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली के नेतृत्व में नर्सिंग प्रतिनिधिमंडल ने विधायक खण्डेलवाल को एक पत्र सौंपकर अवगत कराया था कि अधिशेष हुए ये नर्सिंग कर्मी वर्तमान में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बीते 2 माह से वेतन न मिलने के कारण इन्हें भारी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने बिना किसी देरी के तुरंत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ से फोन पर सीधी वार्ता की। विधायक ने इस संवेदनशील मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए नर्सिंग कर्मियों का बकाया वेतन जल्दी से जल्दी जारी करने को कहा। विधायक के फोन कॉल और प्रभावी हस्तक्षेप का असर भी तुरंत देखने को मिला। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए प्रशासनिक मुस्तैदी दिखाई और तत्काल ही रिकॉर्ड समय में सभी प्रभावित नर्सेज की बकाया सैलेरी के बिल तैयार करवा दिए। चिकित्सा अधीक्षक के इस त्वरित निर्णय और विधायक की प्रभावी मध्यस्थता पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों का आभार व्यक्त किया है।