BHILWARA

राज्य स्तरीय कुश्ती में भीलवाड़ा फ्रीस्टाइल वर्ग एवं महिला वर्ग में बना चैंपियन


=================== 
    राज्य स्तरीय अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 5 जुलाई से 7 जुलाई तक बूंदी के खेल संकुल इंडोर  हॉल में आयोजित हुई जिसमें भीलवाड़ा के पहलवानों ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त कर भीलवाड़ा को फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में जनरल चैंपियनशिप व ग्रीको रोमन में उपविजेता का खिताब जीत कर  अपना  दबदबा बनाए रखा हैl
                      भीलवाड़ा के केसरी नंदन व्यायाम शाला एवं सुखाड़िया स्टेडियम में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि केसरी नंदन व्यायाम शाला के पहलवानों ने विभिन्न वजन वर्ग में स्वर्ण,रजत एवं काँस्य पदक जीतकर भीलवाड़ा का मान बढ़ाया है, महिला वजन वर्ग  के 72 किलोग्राम में माया माली स्वर्ण पदक, 65 किलोग्राम में चंचल माली ने स्वर्ण पदक ,62 किलोग्राम वजन वर्ग में मनीषा रजत पदक हासिल किया है और साथ ही 76 किलोग्राम वजन वर्ग में खेतु चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया  l इसी प्रकार से पुरुष वजन वर्ग ग्रीको रोमन में 82 किलोग्राम में प्रदीप जाट ग्ने स्वर्ण पदक हासिल किया है और 79 किलोग्राम में जोरावर सिंह कांस्य पदक हासिल किया हैl ग्रीको रोमन पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम में मनीष माली कांस्य पदक और 77 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रिंस माली  में कांस्य पदक जीत कर भीलवाड़ा का गौरव बढ़ाया हैl
इस अवसर पर समापन समारोह में राजस्थान कुश्ती के प्रधान श्रीमान राजीव जी दत्ता राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव श्रीमान उम्मेद सिंह जी ने सभी पहलवानों को पदक एवं चैंपियनशिप प्रदान की,,,
केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक श्री राधेश्याम जी बहेड़िया,अध्यक्ष सुवालाल जाट, धर्मेंद्र जी पारीक, अरुण शर्मा, रतन जाट रेलवे, कोषाध्यक्ष श्री महेश पांडे, छोटू लाल माली, सुनील शर्मा, रतनलाल गुर्जर, विष्णु पहलवान, शंकर लाल जाट, रतन सुथार,सह प्रशिक्षक मुकेश जाट, नवीन मारू एवं प्रशिक्षक जगदीश जाट को बधाई दी l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!