मांडलगढ़ के आनंद विहार में कोलोनोवासियों ने किया पौधारोपण अभियान का आगाज
मांडलगढ़। नगर के सभी वार्डो में कोलोनोवासी अपने घर,आंगन में कम से कम दो पौधे लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ले एवं उनका पालन-पोषण करें। मंगलवार को नगर के आनन्द विहार में पौधारोपण करने के दौरान भाजपा नेत्री व पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिता सुराणा ने कॉलोनीवासियों के समक्ष ये आहवान किया। सुराणा ने बताया कि जितने पौधे अधिक लगाएंगे पर्यावरण उतना ही स्वस्थ रहेगा और हमारा स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। ऐसे में अभी आवश्यकताओं के मद्देनजर नगरवासी अपने घर आंगन को हरा-भरा बनाकर वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में भरपूर सहयोग करें। इस मौके पर सुराणा ने बताया कि केंद्र व राजस्थान सरकार अभियान स्तर पर वृक्षारोपण कार्य को युद्ध स्तर पर क्रियान्वयन कर रही है वहीं मांडलगढ़ क्षेत्र में विधायक गोपाल खंडेलवाल के सानिध्य में क्षेत्रवासी बढ़चढ़कर पौधारोपण अभियान को सफल बना रहे है। पौधारोपण करने के दौरान सभी कोलोनोवासियो ने अपने घर आंगन में अधिक से अधिक पौधारोपण करने व उनके देखरेख की शपथ ली।
