BHILWARA

गर्भवती महिला को गंभीर अवस्था में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला से भीलवाड़ा रेफर



रास्ते में एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

काछोला, 4 अप्रैल। काछोला क्षेत्र से एक गर्भवती महिला को गंभीर अवस्था में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला से भीलवाड़ा रेफर किया गया। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर सुवाना के आगे एंबुलेंस को रोककर सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई।
108 एंबुलेंस के ईएमटी बलवीर पाराशर ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए एंबुलेंस में ही सफल प्रसव करवाया, जिसमें महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।
जानकारी के अनुसार कांता देवी भील (25), निवासी आसावरी, तहसील कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा को काछोला से  जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर तुरंत एंबुलेंस रोककर प्रसव कराया गया।
प्रसव के बाद डॉक्टरों द्वारा जांच में नवजात को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बाद में दोनों को भीलवाड़ा के जिला अस्पताल (एमजी हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया।
इस दौरान एंबुलेंस पायलट महावीर गुर्जर ने भी सहयोग किया। परिजनों ने ईएमटी व पायलट का आभार जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

काछोला फोटो कैप्शन गर्भवती महिला को गंभीर अवस्था में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला से भीलवाड़ा रेफर

Related Articles

Back to top button