भंवर सिंह तहसील अध्यक्ष तो दलपत सिंह उपाध्याय
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेडी, योगेंद्र सिंह कटार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन मंत्री, अभयराज गोगामेडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उजागर सिंह डाबला प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ने धनराज सिंह निवासी अमरतिया को भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया । इसके बाद जिला अध्यक्ष धनराज सिंह ने कोटड़ी तहसील की कार्यकारिणी का गठन किया, इसमें भंवर सिंह निवासी बिरमियास को कोटड़ी तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया । वही दलपत सिंह सोलंकी निवासी सोलंकिया का खेड़ा को कोटड़ी तहसील उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने पर ही शुभचिंतक और परिचित बधाई शुभकामना दे रहे हैं ।।
