BHILWARA

मांडलगढ़ में जिला स्तरीय गणित-विज्ञान मेला संपन्न

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर

मांडलगढ़।
विद्या भारती शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय गणित-विज्ञान मेला सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, मांडलगढ़ में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके नवाचार की सराहना की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक करणसिंह सिंघवी ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिलता है। विज्ञान का उद्देश्य केवल रटना नहीं, बल्कि अवलोकन, अन्वेषण और संश्लेषण की प्रवृत्ति का विकास करना है।



विशिष्ट अतिथि विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के सदस्य अशोक कुमार व्यास ने कहा कि विज्ञान को प्रयोगों से समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता पाने के लिए लक्ष्य स्पष्ट होना जरूरी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गणपतसिंह वर्मा ने बताया कि मेले में शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के लिए प्रदर्श, प्रश्न-मंच, पत्रवाचन और प्रयोगात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 280 विद्यार्थी और आचार्य/दीदी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मूलचन्द्र डाँगी ने की। इस अवसर पर विद्या भारती शिक्षा संस्थान के सचिव देवराजसिंह राणावत, प्रबंध समिति सचिव ओमप्रकाश दरोगा, सदस्य कैलाशचन्द्र पटवा और भगवतीलाल गट्टानी भी मौजूद रहे।

समापन पर विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित गणमान्यजनों ने सराहा। संचालन आचार्य जगदीशचन्द्र सालवी ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!