भीलवाड़ा । आज हरी सेवा वाटिका में प्रातः से ही गो भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया था, प्रातः अल्पाहार के साथ ही देशभक्ति गीतों व विजय मंत्र संकीर्तन (श्री राम जय राम जय जय राम) की संगीतमई सामूहिक जाप जो कि स्वरम्म जी त्रिपाठी व टोली ने वाद्य यंत्रों के साथ करवाया!
तत्पश्चात गौ गान के साथ शुभारंभ हुआ, जिला प्रचारक संत श्री लाल जी महाराज ने स्वागत उद्बोधन दिया, जिला समन्वयक परम गौ भक्त सुनील जागेटिया ने कार्यक्रम की जानकारी दी, तथा परम गौ भक्त विधायक भीलवाड़ा अशोक कुमार कोठारी ने गौ माता की हत्या बंद हो गौ माता राष्ट्र माता घोषित हो पर अपने विचार रखते हुए बताया हम सभी का दायित्व दायित्व बनता है गौ माता राष्ट्र माता अवश्य घोषित होनी चाहिए! आपने यह भी बताया हमें सर्व विदित राजस्थान के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री स्वयं गौ भक्त हैं, हमारी भावनाओं को अवश्य समझेंगे व कोई अच्छा समाधान का प्रयत्न करेंगे!



इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री हंस राम महाराज, महामंडलेश्वर श्री बाबू गिरी महाराज, जैन संत उपप्रवर्तक सुरेश मुनि महाराज, पावन धाम कोशीथल, पूज्य महंत श्री संत दास महाराज हाथी भाटा, पूज्य महंत मोहन शरण शास्त्री निंबार्क आश्रम, पुजारी श्री हेमराज पोसवाल मालासेरी डूंगरी ने मार्गदर्शन व आशीर्वचन दिया !
सहाड़ा विधायक श्री लादू लाल पितलिया ने भी गौ माता के प्रति अपने विचार रखें! कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल टाक ने किया!
इस अवसर पर जैन मुनि अरविंद म.सा. व महंत बनवारी शरण काठिया बाबा तथा श्री बाबा धाम गुरुजी विनीत अग्रवाल, पंचमुखी दरबार रीको एरिया पुजारी मुरारी पांडे, संत मायाराम गोविंद राम केशव राम रामनन्द दास महाराज नरसिंह द्वारा आसींद, पुजारी माधु सालवी तथा बड़ी संख्या में संत महंत मंचासीन थे!
इसके बाद गौ हस्ताक्षर पत्रों का वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कर लाल कपड़े में मयूर पंख के साथ संतो- महंतों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सिर सिर पर उठाए हुए संकीर्तन प्रार्थना रैली में चल रहे थे!
स्मरण रहे इस गौ सम्मान आवाहन में जिले से दो पद यात्राएं भी हरि सेवा वाटिका में पहुंची जिसमें महंत सरजू दास महाराज करेड़ा से तथा दूसरी श्री देवनारायण गौशाला गलवा से भंवरलाल खारोल के सानिध्य में आई थी!
प्रार्थना रैली में सर्वप्रथम मशक बैंड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट कैडेट्स, दुर्गा अखाड़ा की बहने तथा विभिन्न वेशभूषा में सजे बालक बालिकाओं के साथ ही राजस्थानी परिवेश से सुशोभित बैलगाड़ियां तथा इस्कॉन टेंपल की टोली श्री हरि चेतन दास जी के मार्गदर्शन में कीर्तन व शंभू जी वैष्णव की टोली भजन करते हुए चल रही थी!
जिलाधीश महोदय को प्रार्थना पत्र प्रतिनिधि मंडल ने उपस्थित होकर दिया जो कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल महोदय, देश के प्रधानमंत्री, महामहिम,राष्ट्रपति के नाम संबोधित किया हुआ था! जिसमें बड़ी संख्या में हस्ताक्षर पत्र थे अंत में गौ सम्मान आव्हान के संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू ने आभार धन्यवाद व्यक्त किया व जिला प्रभारी जगदीश तेली ने गौ भक्तों की भावनाओं को सराहते हुए कृतज्ञता व्यक्त की!
