असलम रंगरेज
काछोला, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काछोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा के साथ भव्य हवन-यज्ञ एवं गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पं. मोहनलाल शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं तथा विश्व शांति, राष्ट्र की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर पं. मोहनलाल शर्मा ने कहा कि “बिना गुरु के सत्कर्म भी निष्फल होते हैं। गुरु ही मनुष्य को सही मार्ग दिखाकर उसके जीवन को ज्ञान, संस्कार और सफलता की दिशा प्रदान करते हैं।” उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को पूज्य गुरुदेव का संदेश भी सुनाया।
कार्यक्रम के दौरान गुरु दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार एवं विद्या आरंभ संस्कार भी संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं ने गुरु वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भजन-कीर्तन में भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर संदीप सोनी, माया देवी बसेर, अनीता सोनी, डॉ. कैलाश चंद्र वैष्णव, रामप्रसाद गटियाणी, दुर्गालाल दाखेड़ा, मनमोहन पोरवाल, नवल दाखेड़ा, दिनेश योगी, चांदमल टेलर, गुरुप्रसाद मालू, लादूलाल सोनी, महावीर माली, संतोष पोरवाल, रेणू दाखेड़ा, मंजू मालू, चंदा दाखेड़ा, सावित्री देवी सोनी, धन्ना देवी योगी, प्रेम देवी दाखेड़ा, गोपाल योगी, दीक्षा सोनी, प्रीति टेलर, राधेश्याम वैष्णव, ओमप्रकाश दाखेड़ा, कौशल्या देवी मालू, नंदकंवर मालू सहित गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी, गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
