रामनिवास धाम में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट का वितरण

BHILWARA
Spread the love


शाहपुरा। मूलचन्द पेसवानी
रामनिवास धाम में प्रत्येक माह 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट वितरित करने की सेवा योजना के अंतर्गत गुरुवार को अगस्त माह की राशन किटों का वितरण किया गया।
यह सेवा कार्य स्वर्गीय बालकृष्ण सर्राफ (ग्वालियर) की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र रामनारायण, रामप्रकाश, रामप्रताप (पप्पू) सर्राफ एवं समस्त मंगलम परिवार, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की ओर से संपन्न कराया गया।

रामनिवास धाम के कार्यवाहक भंडारी संत श्री नवनिध राम जी की प्रेरणा से शाहपुरा क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन सहायता सामग्री किट वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लाभार्थियों ने सेवा कार्य के लिए दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
रामनिवास धाम परिवार ने स्वर्गीय बालकृष्ण सर्राफ की पुण्य स्मृति में किए गए इस सेवा कार्य के लिए उनके समस्त परिवार के प्रति हार्दिक साधुवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त की।