BHILWARA

तोगड़िया बोले-हर घर पर लहराएगा भगवा, राम मंदिर बना, अब हिंदू एकता का समय


बिजौलिया में ‘हिंदुत्व की हुंकार’ धर्मसभा; राम मंदिर आंदोलन, जनसंख्या, घुसपैठ और हनुमान चालीसा पाठ पर दिया संदेश

बिजौलिया। कस्बे के पंचायत चौक में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रख्यात कैंसर सर्जन डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुत्व की हुंकार धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है, अब हर घर पर भगवा लहराने का समय है। तोगड़िया ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष चला और पूरे देश से सवा रुपए संग्रह कर प्रत्येक हिंदू परिवार की सहभागिता सुनिश्चित की गई। 50 लाख गांवों के लोगों के खून-पसीने से मंदिर तैयार हुआ है।



अपने संबोधन में तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज मजबूत तभी होगा जब हर परिवार में तीन बच्चे होंगे। उन्होंने देश में फैली अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश से तीन करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालना आवश्यक है। इसी के साथ उन्होंने मंच से सभी लोगों को नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ करने का सामूहिक संकल्प भी दिलवाया।

धर्मसभा में चित्तौड़ प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम सोनी, ब्रह्मकुमारी आश्रम की बीके रचना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

छोटी बिजौलिया में आज किसान संगोष्ठी

डॉ. तोगड़िया मंगलवार को छोटी बिजौलिया में सुबह आयोजित किसान संगोष्ठी में किसानों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे बिजौलिया में डॉ. मेहर के निवास पर विशिष्ट जनों से मुलाकात करेंगे तथा बिजौलिया किसान आंदोलन के प्रणेता क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद अंत में देव डूंगरी पर गुर्जर समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेकर सुबह 11 बजे कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!