काछोला से सिंगोली श्याम सांवलिया सेठ के लिए पैदल यात्रा जत्था रवाना

BHILWARA
Spread the love



गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने किया प्रस्थान,

असलम रंगरेज

काछोला। कस्बे से श्री सिंगोली श्याम सांवलिया सेठ के पावन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पैदल यात्रा जत्था शनिवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालु “जय श्री सांवलिया सेठ” के जयघोष और भजनों के साथ पैदल यात्रा पर निकले। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कस्बेवासियों ने यात्रा जत्थे का स्वागत करते हुए मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
पैदल यात्रा के दौरान गौरी शंकर सोनी ने बताया कि श्रद्धालु सिंगोली श्याम सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे तथा क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा भावना का संदेश भी देती है।
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और गहरी धार्मिक आस्था देखने को मिली। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ते रहे।