BHILWARA

भीलवाड़ा के गोपाल विजयवर्गीय को दिल्ली में राष्ट्रीय रक्तवीर सम्मान

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित

भीलवाड़ा। दिल्ली के होटल अशोक में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से राष्ट्रीय रक्तवीर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रक्तवीर सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव और हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के संस्थापक गोपाल विजयवर्गीय को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता और आईवीएफ अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गोपाल विजयवर्गीय को 86 बार रक्तदान और प्लेटलेट्स दान सहित रक्तदान क्षेत्र में किए गए विशेष कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया।

सम्मान प्रदान करने वालों में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल (उत्तराखंड), अशोक मित्तल (पंजाब), धर्मशीला गुप्ता (बिहार), सुजीत कुमार (ओडिशा), रामेश्वर कुमार (असम) और लोकसभा सदस्य दामोदर अग्रवाल (राजस्थान), सुधीर गुप्ता (मध्यप्रदेश), संजय जयसवाल (बिहार), अतुल गर्ग (उत्तरप्रदेश), ब्रजमोहन अग्रवाल (छत्तीसगढ़) सहित कई अन्य सांसद व पूर्व सांसद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गोपाल विजयवर्गीय ने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन रक्तवीरों के लिए नई प्रेरणा और पूरे देश में रक्तदान आंदोलन को और सशक्त बनाने वाला साबित होगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button