त्रिवेणी से कांवड़ के जल से पीथास व बनकाखेड़ा शिवालयों में किया जलाभिषेक

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के पीथास, बनकाखेड़ा गांव में शिव मंदिर पर त्रिवेणी संगम से कांवड़ में लाये जल से जलाभिषेक किया गया, इस दौरान सवाईपुर, बड़ला व बनकाखेड़ा में कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया । चावंडिया गांव में महिलाओं द्वारा चामुंडा माता तालाब से कावड़ में जल भरकर शिवालय पर मंगल गीत गाते हुए लेकर पहुंची, जहां कावड़ के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया ।

पीथास गांव में भी त्रिवेणी संगम से कावड़ लेकर आए, प्रशासक शिवराज जाट ने बताया कि सोमवार सुबह प्रातः 5:15 त्रिवेणी संगम से 11 कावड़ी कावड़ में जल लेकर बजे के साथ पैदल रवाना हुए जो सवाईपुर, ढ़ेलाणा होते हुए बड़ला गांव पहुंची, जहां पर  ग्रामीणों द्वारा माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया गया, इसके बाद कावड़ यात्रा दोपहर 12:15 बजे पीथास गांव पहुंची, जहां फर शिवालय में कावड़ के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया । समाजसेवी सांवरमल जाट ने बताया कि बनकाखेड़ा गांव में आचार्य परिवार के द्वारा सोमवार को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा, सोमवार को प्रातः 7:00 बजे त्रिवेणी संगम से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई, जो बिगोद, कुड़ी, सवाईपुर, ढ़ेलाणा होते हुए बनकाखेड़ा पहुंची, जहा सायं 6:15 बजे आचार्य शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ कावड़ के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया किया गया । ग्रामीणों व शिवभक्तों के द्वारा सवाईपुर व बनकाखेड़ा में माला पहनाकर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया । नारायण आचार्य, शंकर आचार्य, संजय आचार्य, रवि, धर्मराज, मनोज, बबलू आदि कई इस कांवड़ यात्रा में शामिल थे ।।