गजानंद जोशी जहाजपुर,श्री कोटडी चारभुजा नाथ की प्रसिद्ध देवली से कोटडी 27 वी विशाल पदयात्रा आगामी 20 अगस्त को। श्री चारभुजा पदयात्रा समिति के राकेश कुमार दिया ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चारभुजा नाथ की भव्य पदयात्रा श्री चारभुजा नाथ मंदिर देवली से सुबह 915बजै नगर भ्रमण कर पदयात्रा प्रस्थान होगी।भव्य पदयात्रा में हर वर्ष की भांति डीजे ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।प्रथम विश्राम 20 अगस्त जहाजपुर,21अगस्त रोपा,22 अगस्त बीरधौड,23 अगस्त जय कारो के साथ श्री कोटडी चारभुजा नाथ मंदिर में पहुंचेगी।कोटडी नगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ 12:15 बजे मंदिर शिखर पर ध्वज चढ़ाया जाएगा।सभी पद यात्रियों एवं भक्तों के प्रसाद की व्यवस्था श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में रहेगी।
