*मंत्री खंराड़ी,विधायक मीणा करेंगे क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का,लोकार्पण*

BHILWARA
Spread the love

गजानंद जोशी जहाजपुर,विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को करोड़ों रुपए की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा किया जाएगा।जालमपुरा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय छात्रावास मॉडल स्कूल लागत 4 करोड़61 लाख का लोकार्पण दोपहर 3 बजे कैबिनेट मंत्री जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग राजस्थान सरकार एवं विधायक गोपीचंद मीणा के मुख्य अतिथि में किया जाएगा।साथ ही भगतो का झोपड़ा रोड जहाजपुर खेल स्टेडियम लागत 30 लाख रुपए का लोकार्पण दोपहर 2:15 बजे होगा।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे।