शक्करगढ़
राज्य सरकार द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाघ की झोपड़ियां को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। आदेश जारी होते ही शुक्रवार को ग्रामीणों ने पटाखे छोड़कर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां साझा कीं।
ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि लंबे समय से विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत करने की मांग की जा रही थी। अब सरकार के निर्णय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को 11वीं-12वीं की पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों और कस्बों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

रामलाल मीणा (फौजी) ने बताया कि विद्यालय के क्रमोन्नत होने पर ग्रामीणों ने जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में उच्च माध्यमिक कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को तत्काल लाभ मिलेगा।
गांव में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। युवाओं और ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। ग्रामीणों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में शीघ्र व्याख्याताओं की नियुक्ति और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की इस दौरान प्रधानाध्यापक नवरत्न दाधीच , सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश गुर्जर ,रतीराम मीना ,खान सिंह मीना , फूल चंद मीणा ,वार्ड पंच रतनलाल प्रजापत , शिक्षक जगरूप गुर्जर ,विक्रम जांगिड़ , सुमेर कुमार ,रामदयाल यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे
