बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घोड़ी-दाना पर जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love


1.95 लाख रुपए नकद, घोड़ी-दाना व गिलास बरामद, तीन मोटरसाइकिलें जब्त


बड़लियास (रोशन वैष्णव)
पुलिस थाना बड़लियास ने संगठित रूप से जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोठड़ा स्थित देवनारायण मंदिर के पास एक खेत में दबिश देकर घोड़ी-दाना पर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 95 हजार 200 रुपए की जुआ राशि, दो प्लास्टिक के घोड़ी-दाना तथा दो प्लास्टिक के गिलास बरामद किए। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:33 बजे बड़लियास थाना पुलिस को डीएसटी टीम के माध्यम से सूचना मिली कि गोठड़ा में देवनारायण भगवान मंदिर के पास बालू गुर्जर द्वारा सिजारे पर लिए गए खेत में कुछ लोग घोड़ी-दाना पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत को चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग खेत की तारबंदी फांदकर भाग गए, जबकि कच्ची टपरी में घोड़ी-दाना पर जुआ खेल रहे 9 लोगों को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ राशि सहित घोड़ी-दाना बरामद किए गए।
पुलिस ने मामले में प्रकरण संख्या 191/2026, धारा 13 आरपीजीओ एक्ट एवं 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान स्थान पर एकत्र होकर एक व्यक्ति को लाभ और दूसरे को नुकसान पहुंचाने वाले जुए का खेल खेलते थे।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मोहम्मद जाहिद, शाहरूख हुसैन, मोहम्मद आरीफ, कैलाश चन्द्र, वसीम, अब्दुल हकीम, फरमान मंसुरी, सबीर पठान और सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम का विशेष योगदान
कार्रवाई थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में बड़लियास थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा की गई। टीम में सांवलदान, पुखापुरी, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, संदीप कुमार, नरेश कुमार और विनोद कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं डीएसटी टीम में पुलिस निरीक्षक कन्हैया लाल के साथ कालुराम धायल, विजय सिंह, राकेश, कन्हैया लाल, बनवारी लाल, अशलम और घीसुलाल का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि जिले में संगठित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।