विधायक गोपाल खंडेलवाल ने मकरेड़ी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
बिजौलिया। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए ग्राम पंचायत मकरेड़ी क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

लोकार्पित प्रमुख कार्यों में भील बस्ती मकरेड़ी एवं सतकुड़िया में सामुदायिक भवन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकरेड़ी में कक्षा-कक्ष एवं डोम निर्माण तथा ग्राम पंचायत मकरेड़ी में उप स्वास्थ्य केन्द्र शामिल हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि मांडलगढ़ विधानसभा के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और गुणवत्तापूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

विधायक खंडेलवाल द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्रामवासियों ने आत्मीयता एवं सम्मान प्रकट करते हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल को फलों से तौलकर अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक विशिष्ट अतिथि रहे तथा भाजपा बिजौलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने अध्यक्षता की। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, ग्राम पंचायत मकरेड़ी प्रशासक पंकज गांग, उप सरपंच मोतीभंवर चुंडावत, शिव चंद्रवाल, शांति लाल जोशी, कैलाश धाकड़, हर्षेन्द्रा कंवर, पार्वती साल्वी, शक्ति केंद्र संयोजक पिंटू शर्मा, हीरालाल भील, बूथ अध्यक्ष देवालाल बलाई, बूथ अध्यक्ष राधाकृष्ण गुर्जर,मुकेश धाकड़ गोपाल धाकड़, कमलेश राठौर, उमाशंकर वैष्णव, पंकज जैन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
