लायंस क्लब पदाधिकारियों व ग्रामवासियों की मौजूदगी में हुआ वृक्षारोपण, गौ सेवा, राशन किट वितरण एवं मॉडल शौचालय का शुभारंभ
असलम रंगरेज
काछोला (भीलवाड़ा)। सावन के पावन माह में सेवा, समर्पण एवं सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से गौ तीर्थ द्वारिकाधीश सामुदायिक गौशाला, काछोला में रविवार को लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी परिवार की ओर से विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों, ग्रामवासियों एवं कोटड़ी वृत्ताधिकारी (डीवाईएसपी) सुरेश कुमार के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण, मानव सेवा एवं गौ सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की गई। वहीं जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण गौ तीर्थ द्वारिकाधीश सामुदायिक गौशाला परिसर में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित नवनिर्मित मॉडल शौचालय का शुभारंभ रहा। इस अवसर पर ग्राम के प्रबुद्धजन, प्रशासनिक अधिकारी, भामाशाह, लायंस क्लब पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी के अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।
