*जहाजपुर में बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम,विधायक मीणा के प्रयास से भूमि आवंटित हुई*

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा फॉकस गजानंद जोशी,जहाजपुर में बनेगा इंडोर स्टेडियम जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की अनुशंसा पर प्रशासन नेआवंटित की 1 हेक्टेयर भूमि।क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात मिली है।स्थानीय विधायक मीणा के प्रयासों से जिला प्रशासन ने जहाजपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए1हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को आवंटित की है।जिला कलेक्टर के आदेश के अनुसार जहाजपुर पाचा का बाडा स्थित 1हेक्टेयर भूमि जिला खेल अधिकारी भीलवाड़ा के नाम इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए आवंटित की गई।आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम का कार्य जल्द प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए गए।



खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

जहाजपुर क्षेत्र में लंबे समय से आधुनिक खेल सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही थी विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया इंदौर स्टेडियम बनने से युवाओं एवं खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी।ऐसे खेल जीन में इंडोर स्टेडियम की आवश्यकता होती है।उनमें स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

भूमि आवंटन आदेश के बाद युवाओं सहित खेल प्रेमियों ने विधायक गोपीचंद मीणा का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।