*स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज, काछोला स्कूल में पीटी-परेड अभ्यास शुरू*

BHILWARA
Spread the love



असलम रंगरेज

काछोला। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काछोला में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी, परेड और मार्च-पास्ट का अभ्यास किया जा रहा है। सुबह के समय विद्यार्थी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं।
विद्यार्थी एक साथ कदमताल करने, अनुशासन बनाए रखने तथा तिरंगे को सलामी देने का अभ्यास कर रहे हैं। शिक्षक उन्हें परेड एवं पीटी की बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं समारोह को आकर्षक बनाने के लिए देशभक्ति गीत, भाषण, समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारियां जारी हैं।
प्राचार्य के मार्गदर्शन में चल रहा अभ्यास
विद्यालय के प्राचार्य मदन लाल धाकड़ के मार्गदर्शन में पीटी एवं परेड अभ्यास कराया जा रहा है। पीटीआई शिक्षक प्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में विद्यार्थी नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान दिनेश कुमार जेथलिया, मुकेश राणावत, प्रभु लाल सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
अभ्यास में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में चल रही तैयारियों से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना हुआ है।