*संत रविदास ने समानता व समरसता का संदेश देकर समाज को एक सूत्र में पिरोया – सांसद अग्रवाल*
भीलवाड़ा 10 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली से लाई गई पावन रज कलश युक्त रथयात्रा का भीलवाड़ा शहर आगमन पर भाजपा के गणेश मंडल, प्रताप मंडल, सुभाष मंडल और शास्त्री मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्प अर्पण व पूजा-अर्चना के साथ अभिनंदन किया गया। समारोह में सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, रथयात्रा कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक व पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल, कार्यक्रम समन्वयक मंजू चेचाणी, दिवस प्रमुख सुरेंद्र सिंह मोटरास एवं द्वारका प्रसाद कोहली का सान्निध्य रहा।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संत परंपरा, महापुरुषों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का व्यापक कार्य किया जा रहा है। पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि संत रविदास ने जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को समान दृष्टि से देखने और कर्म को सर्वोपरि मानने की प्रेरणा दी। पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर ने कहा कि यह यात्रा रथ संत रविदास के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहे है।
*विभिन्न मंडलों एवं बस्तियों में पहुंचा संत रविदास का संदेश*
रथयात्रा का सुभाष मंडल में अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा के नेतृत्व में अहिंसा सर्किल स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर स्वागत कर शिवनगर बस्ती में जन जागरण किया गया। प्रताप मंडल में अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में कुंभा सर्किल स्थित रूपबदलेश्वर हनुमान मंदिर में स्वागत कर बैरवा बस्ती में संत रविदास के विचारों का प्रसार किया गया। शास्त्री मंडल में अध्यक्ष रमेश खोईवाल के नेतृत्व में शिवम वाटिका स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में अभिनंदन कर तिलकनगर बस्ती में जनसंपर्क हुआ। वहीं गणेश मंडल में अध्यक्ष मुकेश सोनी की अगुवाई में पुर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में रथयात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पुनीत प्रताप सिंह, पंकज क्षोत्रिय, भगवतीलाल गुर्जर, थानसिंह, हरीश सालवी, शंकर जाट, तेजेंद्र सिंह शक्तावत, राधेश्याम गाडरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
