BHILWARA

जयपुर में 17 साल की नीट छात्रा ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली, रूम पार्टनर गई हुई थी कोचिंग


जयपुर के एक पीजी हॉस्टल में बुधवार दोपहर 17 साल की नीट छात्रा ने आत्महत्या कर ली। हॉस्टल के कमरे में नीट छात्रा फंदे से लटकी मिली। कोचिंग से रूम पार्टनर के लौटने पर सुसाइड का पता चला। महेश नगर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

महेश नगर थाने के SHO सुरेश यादव ने बताया- छात्रा दौसा के सिकंदरा की रहने वाली थी। वह त्रिवेणी नगर में स्थित चौधरी पीजी हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बुधवार सुबह उसकी रूम पार्टनर कोचिंग के लिए चली गई। पीछे से छात्रा ने हॉस्टल रूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

दोपहर करीब 1:30 बजे रूम पार्टनर हॉस्टल लौटी। कमरा अंदर से बंद होने पर काफी खटखटाने के साथ ही आवाज लगाई। जबाव नहीं मिलने पर हॉस्टल संचालक और सहेलियों को बताया।

शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी रखवाया
SHO सुरेश यादव ने बताया- धक्का देकर गेट खोलने पर कमरे में छात्रा फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबूत जुटा फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस ने छात्रा के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। पुलिस प्रथमदृष्टया सुसाइड का कारण पढ़ाई का तनाव होना मान रही है। हालांकि, सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार को आत्महत्या के बारे में सूचित कर दिया गया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!