भीलवाड़ा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा महानगर में ‘अखंड भारत दिवस’ के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना जागृत करना और भारत को पुनः ‘अखंड भारत’ बनाने का संकल्प दिलाना था। बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पूर्ण निष्ठा के साथ अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

सभी कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ किया गया।महानगर के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों एवं बौद्धिक वक्ताओं का विवरण इस प्रकार रहा।महाराणा प्रताप प्रखंड (प्रखंड 1): नीलकंठ कॉलोनी, शास्त्री नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर के बाहर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पवन ठाकुर सौम्य जी का बौद्धिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।स्वामी रामचरण प्रखंड (प्रखंड 2): सेक्टर-10, तिलक नगर स्थित मंशा पूर्ण महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुमित जी खंडेलवाल ने बौद्धिक विचार रखे।
राणा सांगा प्रखंड (प्रखंड 3): सांगानेर स्थित टैंपू स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में सत्तू बजरंगी एवं ओम प्रकाश जी लड्डा का बौद्धिक संबोधन हुआ।सुभाष नगर क्षेत्र: छोटी पुलिया, सुभाष नगर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारत जी रहे।महर्षि वाल्मीकि प्रखंड (प्रखंड 5): शारदा चौराहा, 100 फीट रोड भीलवाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में मुकेश प्रजापत एवं निलेश सोनी ने बौद्धिक विचार व्यक्त किए।
आजाद प्रखंड (प्रखंड 6): चंद्रशेखर आजाद नगर, एसबीआई बैंक के पास आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश जी व्यास एवं सुशील जी सुवालका का बौद्धिक मार्गदर्शन रहा।सरदार पटेल प्रखंड (प्रखंड 7): वाटर वर्क्स पुलिस चौकी के सामने स्थित शिव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हितेश नाथ जी रहे।सभी स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।






























