लाडपुरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाडपुरा और श्यामगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभाओं के सम्मान सहित कई कार्यक्रम हुए।
लाडपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह 7:30 बजे संस्था प्रधान अमित कुमार सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय एवं निजी संस्थानों में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ध्वजारोहण किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षक-स्टाफ के साथ रैली के रूप में ग्राम भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत स्तरीय मुख्य समारोह स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक परिसर पहुंचे।
मुख्य समारोह में पंचायत प्रशासिका प्रकाश कंवर शक्तावत ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सत्यनारायण जोशी, भजन गायक गोकुल शर्मा, नंदकिशोर सनाढ्य, रणजीत सिंह शक्तावत, कैलाश चंद्र सोडाणी, रामचंद्र कास्ट, मोहन सिंह शक्तावत, यशोधर वैष्णव, महावीर सुराणा, शांतिलाल खटीक, उप सरपंच मोहनलाल धाकड़, पूर्व सरपंच नानालाल गुर्जर, कन्हैयालाल धाकड़ सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मंच संचालन व्याख्याता पुष्पेंद्र कुमार काबरा ने किया। बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सनलाइट उच्च प्राथमिक विद्यालय और एसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शारीरिक प्रशिक्षक अनिल उपाध्याय एवं महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने बैंड की धुन पर मार्चपास्ट, शारीरिक व्यायाम और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
समारोह में विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाली प्रतिभाओं तथा समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था प्रधान जगदीश शर्मा सहित मोडूलाल माली, मधु तिवारी, गजराज सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह, कालूलाल रेगर, अनिरुद्ध सिंह सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
श्यामगढ़ में भी हुए विविध आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत श्यामगढ़ प्रशासक सजना देवी गुर्जर रहीं, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिपाल सिंह शक्तावत, सूरजमल गुर्जर, सांवत गुर्जर एवं प्रकाश चंद्र मेवाड़ा मौजूद रहे।
समारोह में विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई। भगवान सहाय बैरवा, दीपेश कटारिया, बाबूलाल मीणा, छुट्टन मीणा, शंकरलाल सालवी, नरेश मीणा, नंदलाल बलाई, हेमराज यादव, शंभूनाथ योगी, राजेश मेघवाल, देवीलाल धाकड़, नंदकिशोर सनाढ्य, बबलू बैरवा सहित स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।






























