बड़लियास (रोशन वैष्णव )
अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़लियास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2026 को थाना बड़लियास की टीम गश्त एवं कार्रवाई के दौरान अमरतिया से पीथास की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहुंची। इस दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी का परिवहन किया जाना पाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर जब्त कर लिया तथा संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
कार्रवाई में थाना बड़लियास की टीम के हेड कांस्टेबल सोराज, कांस्टेबल कमल एवं कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।































