भारत विकास परिषद ने आटुन मे गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया

BHILWARA
Spread the love




भीलवाड़ा, 16 अगस्त। भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा, भीलवाड़ा द्वारा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम क्रमांक 15 का आयोजन।  डॉ भीमराव अम्बेडकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आटुन भीलवाडा 25 गुरुजन एवं 527 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इनमें 25 गुरुजनों एवं 7 विद्यार्थियों का सम्मान किया इस कार्यक्रम में परिषद के 7 सदस्यों एवं 2 अभिभावकों ने भी सहभागिता की कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य सलीम मोहम्मद द्वारा परिषद के सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कवि राजेन्द्र गोपाल व्यास ने बच्चों को गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन का महत्व बताया एवं परिषद की जानकारी पुर्व अध्यक्ष  बालमुकुद ने दी, सचिव के जी सोनी ने विधालय प्रधानाचार्य सलीम मोहम्मद  एव कवि राजेन्द्र गोपाल व्यास का आभार व्यक्त किया अन्त में सह सचिव मनोज्ञ माहेश्वरी ने बच्चों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

श्री दुर्गा लाल जी जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम के पश्चात परिषद के सभी सदस्यो ने विधालय मे 10 पौधे  लगाकर वृक्षारोपण किया गया कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बालमुकुन्द डाड ,सह सचिव मनोज्ञ माहेश्वरी ,प्रान्तीय सचिव भेरुलाल अजमेरा, सह सचिव के जी सोनी कार्यक्रम प्रभारी श्री शिवनारायण जी ईनाणी, सह प्रभारी श्री दुर्गा लाल जी जोशी की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।