गजानंद जोशी,जहाजपुर मैं यातायात एवं ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए नगर वासियों को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है।विधायक गोपीचंद मीणा के अथंक प्रयासों से जहाजपुर में नवीन आधुनिक बस स्टैंड हेतु 5 करोड़ 50 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई।नया बस स्टैंड भक्तों की झोपड़ियां रोड पर विश्रांति ग्रह के पीछे निर्धारित जगह पर बनाया जाएगा।
लंबे समय से आधुनिक बस स्टैंड की नगरवासी व्यापारीगण एवं दैनिक यात्रियो द्वारा मांग की जा रही थी।इस मांग को विधायक गोपीचंद मीणा ने गंभीरता से लेते हुए धरातल पर लाने का कार्य किया।जिससे नगर में यातायात सुधार के साथ-साथ विस्तार भी होगा।
(विधायक गोपी चंद मीणा)
जहाजपुर के आधुनिकीकरण सार्वगीण विकास के लिए हम निरंतर संकल्प बंद है 5 करोड़ 50 लाख की यह स्वीकृति क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी जिससे नगर वासियों,व्यापारियों,यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।































