जयपुर – राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आज 19 अगस्त 2026 से राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रदेश की नगरपालिकाओं एवं अन्य नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के तहत संचालित होंगी। अब चुनाव कार्यक्रम, नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और मतदान सहित पूरी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।
बिजौलिया में भी चुनावी सरगर्मी तेज
आचार संहिता लागू होने के साथ ही बिजौलिया नगर पालिका क्षेत्र में भी चुनावी माहौल गरमा गया है। संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क की तैयारियां तेज कर दी हैं। वार्डों में दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दल भी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
अब बिजौलिया सहित प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कौन बनेगा पार्षद और किसके सिर सजेगा जीत का ताज, इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा के बाद तस्वीर और साफ होगी।
आचार संहिता लागू होते ही चुनावी मैदान तैयार, अब जनता के फैसले का इंतजार।
