चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, बिजौलिया में संगठनात्मक बैठक आयोजित

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया – शुभम जैन । आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बिजौलिया में कांग्रेस की चुनाव पूर्व बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया तथा संगठन को बूथ एवं स्थानीय स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट, विधानसभा प्रभारी प्रमोद फागना, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, शाहपुरा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, प्रभारी प्रद्युम्न सिंह, पूर्व प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा , अनिल राव , संजय मालवीय , तूफ़ान यादव , सत्तार फ़ौजदार, अंकित तिवारी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन कमलेश सेन ने किया।