सवाईपुर क्षेत्र में दो सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र में शनिवार रात्रि में हुए दो अलग-अलग हादसों में महिला सहित दो जने घायल हो गए, घायलों को जिला चिकित्सालय पेपर किया गया, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।

कोटड़ी थाना एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि को कोटड़ी – सवाईपुर रोड पर ढोकलिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल का कोटड़ी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, पुलिस घायल युवक के परिजनों का पता लगाने का प्रयास करें । दूसरी ओर नेशनल हाईवे 758 पर बनकाखेड़ा व चावंडिया के बीच स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात एक बाइक गाय से टकरा गई,

जिसमें बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया । 108 चालक हरि निवास जाट ने बताया कि हाईवे पर बनकाखेड़ा व चावंडिया के बीच पेट्रोल पंप के पास बाइक व गाय में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार भीलवाड़ा निवासी कविता पत्नी महावीर शर्मा का पैर फैक्चर हो गया, वही पति महावीर को हल्की चोटें आई । इनको सवाईपुर 108 एंबुलेंस के मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया ।।