अच्छी वर्षा और खुशहाली की कामना को लेकर निकलेगी यात्रा
सलावटिया। विकास जैन
कस्बे के व्यापार मंडल के तत्वावधान में सावन माह के अवसर पर अच्छी वर्षा और क्षेत्र में खुशहाली की कामना को लेकर मंगलवार, 25 अगस्त को तिलस्वां महादेव की पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
व्यापार मंडल के रमेशचंद रेगर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी व्यापार मंडल के सदस्य अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सामूहिक रूप से पैदल यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा मंगलवार सुबह 8 बजे डीजे के साथ तिलस्वां महादेव के लिए रवाना होगी।
तिलस्वां महादेव पहुंचने के बाद भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं हवन किया जाएगा। इसके बाद सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन के तहत कैदियों को भी भोजन कराया जाएगा।
व्यापार मंडल की ओर से यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में व्यापार मंडल के सदस्यों सहित ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।
