BHILWARA

झारखंड के देवघर से, कोटड़ी भीलवाड़ा नीलेश्वर महादेव के अभिषेक के लिए निकल रही डाक कांवड़ यात्रा का शक्करगढ़ में भव्य स्वागत



शक्करगढ़
झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग से कोटड़ी के नीलेश्वर महादेव के अभिषेक के लिए निकल रही  डाक कांवड़ यात्रा का शक्करगढ़ स्थित चामुंडा माता भंडारा स्थल पर भव्य स्वागत किया गया। 151 घंटे में करीब 1551 किलोमीटर की दूरी तय कर 56 कांवड़ियों का दल शक्करगढ़ पहुंचा।

यात्रा के दौरान कांवड़ियों ने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ बाबा वैद्यनाथ से जल लेकर नीलेश्वर महादेव के अभिषेक का संकल्प निभाया। शक्करगढ़ पहुंचने पर चामुंडा माता भंडारा समिति की ओर से कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया कांवड़ियों के पहुंचने पर माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।



इस अवसर पर तत्कालीन  प्रधान पति किशोर शर्मा , बंटी धोबी   भंडारा समिति के सदस्य  पप्पू खटीक, बालू खटीक, राधेश्याम माली, हीरा खारोल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की और भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!