BHILWARA

51 कांवड़िए त्रिवेणी संगम से कांवड़ में जल लेकर पहुंचे पहुंचे बनकाखेड़ा, नीलेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे से के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में सोमवार को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें त्रिवेणी संगम से कावड़ लेकर सवाईपुर व बनकाखेड़ा पहुंचने पर माला पहनाकर कांवड़ियों का स्वागत किया गया । नीलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया । कांवड़ियों ने बताया कि बनकाखेड़ा में नीलेश्वर महादेव मंदिर विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सोमवार प्रातः 9:15 बजे पंडित धनश्याम शर्मा के द्वारा पूजा-अर्चना व भोलेनाथ की परिक्रमा कर जयघोष के साथ त्रिवेणी संगम से 51 कांवड़िए कांवड़ में जल लेकर प्रारंभ हुए, जो बिगोद, नयागांव, कुड़ी, सवाईपुर, ढ़ेलाणा होते हुए बनकाखेड़ पहुंचे, इस दौरान सवाईपुर कस्बे में सांवरमल जाट के द्वारा कांवड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया और शरबत, अल्पाहार करवाया । इसके बाद कांवड़ यात्रा का बनकाखेड़ा चौराहे पर भी स्वागत किया, गाजे-बाजे के साथ कावड़ यात्रा नीलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची, इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया, कावड़ यात्रा में युवक-युवतियां, महिला-पुरुष और बच्चे बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल हुई । सोमवार सायं 6:15 बजे नीलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी संगम से कावड़ में लाये जल से महादेव का जलाभिषेक किया गया ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!