सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, सवाईपुर में 1008 सहस्त्रागत अभिषेक किया

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सावन के पवित्र माह के आखिरी व चौथे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है । सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’, ‘जय भोलेनाथ’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से शिवालय गूंज उठे । भक्त शिव शम्भू का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक कर रहे । इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।

सवाईपुर सहित बनकाखेड़ा, रेड़वास, ढ़ेलाणा, सोपुरा, सालरिया, बड़ला, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, रुपाहेली, सोलंकिया का खेड़ा, पिथास, खरेड़ आदि गांवों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही । महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में जल, दूध और पूजन सामग्री लेकर शिवालय पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर, घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे । मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही और शिव भक्ति का माहौल छाया ज्ञह । शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।

सवाईपुर में बड़े चारभुजा नाथ मंदिर में स्थित शिव परिवार पर त्रिवेणी संगम से लेकर एक कावड़ के जल से आचार्य सत्यनारायण शास्त्री सह पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ 1008 सहस्त्र घट अभिषेक कर किया । वही खरेड़ गांव में महिलाओं द्वारा बनास नदी से 25 कावड़ में जल लेकर गाजे-बाजे के साथ देवनारायण चौक में स्थित शिवालय पर पहुंची, जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया । वही महेशपुरा गांव सावन के पवित्र माह में बावड़ी के महादेव के कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सोमवार प्रातः 10 बजे पूजा-अर्चना व भोलेनाथ की परिक्रमा कर जयघोष के साथ मेवाड़ की गंगा बनास नदी से 21 कांवड़िए गाजे-बाजे के साथ कांवड़ में जल लेकर प्रारंभ हुए, कावड़ यात्रा गेंदलिया मार्ग होते हुए गांव के विभिन्न मार्गो, चारभुजा मंदिर होते हुए बावड़ी के महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ के जल से महादेव का जलाभिषेक किया ।।