BHILWARA

टीपीएफ द्वारा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बताए करियर विकल्प


भीलवाड़ा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम भीलवाड़ा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। टीपीएफ भीलवाड़ा के ब्रांच मंत्री बादल मेहता ने बताया कि इस काउंसलिंग कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात टीपीएफ भीलवाड़ा की ब्रांच अध्यक्ष श्रीमती सपना कोठारी ने पधारे हुए अतिथि काउंसलर्स, विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी प्रदान की।



कार्यक्रम में पैसिफिक यूनिवर्सिटी, उदयपुर से आए काउंसलर एवं डायरेक्टर डॉ. राजू स्वामी एवं डॉ. प्रवीण जागेटिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों एवं करियर विकल्पों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें भविष्य के प्रति सही दिशा प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम के सहयोगी पैसिफिक कॉलेज द्वारा विद्यालय के 1000 से अधिक विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही करियर से संबंधित उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन टीपीएफ के एजुकेशन कन्वेनर डॉ. धीरज सुरिया ने किया। अंत में आभार डॉ. राजीमती सुराना ने व्यक्त किया। इस अवसर पर टीपीएफ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!