BHILWARA

नगर के नव निर्मित नमो उद्यान से खुले,जिम संसाधन




जहाजपुर,नगर पालिका द्वारा बनाए गए नवनिर्मित नमो उद्यान मे कस्बे वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 9 लाख रुपए की लागत से ओपन जिम के संसाधन लगाए गए थे।लेकिन वर्तमान में ओपन जिम सामग्री नमो उद्यान से गायब है।जानकारी के अनुसार सामने आया की जीम सामग्री नमो उद्यान से खोलकर एक निजी स्थान पर रखे गए हैं।इसका कारण ठेकेदार का भुगतान समय पर नहीं होने से जिम सामग्री ठेकेदार द्वारा खुलवाना सामने आया।इसके पीछे की वजह तो पालिका प्रशासन ही जाने लेकिन नगर के विकास सौंदर्य करण,स्वास्थ्य एवं एकांत वातावरण से जुड़े नमो उद्यान से संसाधन हटना नगर वासियों को असुविधा होने के साथ-साथ जिम्मेदारों पर भी कई सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button