70वीं जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, सराणा और बिगोद बनी जिला चैंपियन

BHILWARA
Spread the love

**

*माल का खेड़ा (सोराज सिंह चौहान) |* राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माल का खेड़ा के तत्वावधान में चल रही 70वीं जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) का समापन बुधवार को फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ।

प्रधानाचार्य बंशीलाल कुम्हार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने भाग लिया।

*फाइनल मुकाबलों के परिणाम -*

– *17 वर्ष आयु वर्ग -* राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराणा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता कलां के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सराणा की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
– *19 वर्ष आयु वर्ग -* राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गेंदलिया और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीगोद के बीच खेला गया। इसमें बिगोद की टीम ने 2-0 से  जीत हासिल कर फाइनल ट्रॉफी जीती।

*भव्य समापन समारोह -*

फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में *मुख्य अतिथि* पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह एवं वंदना माथुर, *अध्यक्षता* प्रद्युमन सिंह (हैप्पी बन्ना) ने की। *अति विशिष्ट अतिथि* के रूप में कुलदीप सिंह शक्तावत, नवनिर्वाचित पार्षदभूमिका मेवाड़ा, प्रधान मांडलगढ़ जितेन्द्र मुन्दड़ा एवं विभा माथुर, उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खेल प्रभारी शिक्षकों और निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्यामपुरा जीएसएस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पंचायत समिति सदस्य अंकित तिवारी,तूफान यादव,पृथ्वीराज सिंह शक्तावत, पूर्व सरपंच विजय कुमार तिवारी, सोजी राम मीणा, हजारी बंजारा, शिव कुमार तुरकिया, राजेंद्र कुमार पुरोहित ,झंझोला पंचायत दुर्गा लाल काबरा, मांगटला पंचायत प्रशासक गणेश बलाई , पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदलाल बलाई, मालका खेड़ा पंचायत प्रशासन प्रतिनिधि रामलाल बलाई एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।