Bhilwara News

सूरजमल गुर्जर बने मांडलगढ़ पंचायत समिति के उप प्रधान

मांडलगढ़, 28 नवम्बर।

कांग्रेस के 13, भाजपा के 8 – कांग्रेस ने प्रधान के बाद उप प्रधान पद पर भी जमाया कब्जा

मांडलगढ़ पंचायत समिति के उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के सूरजमल गुर्जर ने जीत दर्ज की। सूरजमल गुर्जर मांडलगढ़ पंचायत समिति के नए उप प्रधान निर्वाचित हुए।

पंचायत समिति के कुल 21 सदस्यों में कांग्रेस के 13 और भाजपा के 8 सदस्य हैं। मतदान में कांग्रेस को अपने सभी सदस्यों का साथ मिला और सूरजमल गुर्जर ने जीत हासिल की।

प्रधान पद पर कांग्रेस के गणेश लाल जाट की जीत के बाद अब उप प्रधान पद पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इससे मांडलगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस का पूरी तरह दबदबा कायम हो गया है।

परिणाम आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित उप प्रधान सूरजमल गुर्जर को माला पहनाकर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!