बिजोलिया पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में चुने गए सरपंच, देर रात तक जारी हुए नतीजे , देखे सूची

125 प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के बाद 26 ग्राम पंचायतों को मिले नए सरपंच, शनिवार देर रात तक घोषित होते रहे परिणाम
बिजोलिया।
पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच चुनाव के परिणाम शनिवार देर रात तक जारी होते रहे। मतगणना पूरी होने के साथ ही सभी 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। सरपंच पद के लिए कुल 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद अब परिणाम सामने आने से गांवों को नए सरपंच मिल गए हैं। जीत की घोषणा के साथ ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान किया। अब नवनिर्वाचित सरपंचों के सामने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।
बिजोलिया पंचायत समिति क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों की सूची
क्रम ग्राम पंचायत नवनिर्वाचित सरपंच
1 आरोली कालू लाल गुर्जर
2 भोपतपुरा शांति देवी बंजारा
3 बिजोलिया खुर्द कस्तूर चंद्र रेगर
4 चाँद जी की खेड़ी कैलाश चंद्र सुथार
5 राणा जी का गुढ़ा रेखा धोबी
6 जलिन्द्रि ओम प्रकाश मीणा
7 कांस्या मंजू देवी मेघवंशी
8 लक्ष्मी खेड़ा सुरेश चंद्र भील
9 मकरेड़ी ओमा बाई
10 माल का खेड़ा काजल राजपूत
11 माँगटला पूजा कुमारी मीणा
12 नयानगर लाड़ बाई
13 सदाराम जी का खेड़ा अंकित कुमार धाकड़
14 सलावटिया गीता देवी मालवीय
15 श्यामपुरा शंकर लाल मीणा
16 सुखपुरा मुकेश धाकड़
17 थडोदा सुशीला देवी धाकड़
18 तिलस्वा किरण देवी अहीर
19 उमा जी का खेड़ा दुर्गा लाल कराड़
20 विक्रमपुरा राधा देवी मीणा
21 उँदरों का खेड़ा वेदराज मीणा
22 रसदपुरा उर्मिला देवी
23 केरखेड़ा लाली बाई
24 बनियों का तालाब जय किशन
25 गोपालपुरा अनिल कुमार धाकड़
26 इंद्रपुरा राजू लाल कंजर



