BHILWARA

कल्याणी फाउंडेशन द्वारा ‘शी फ्लाइज हाई’ का आयोजन सपनों के आसमान की कोई सीमा नहीं, हौसलों से उड़ान भरें महिलाएं – बोरदिया*


भीलवाड़ा 11 जनवरी। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय कल्याणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के आत्मविश्वास और उनके सपनों को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम शी फ्लाइज हाई – बाउंडलैस स्काई, लिमिटलैस ड्रीम्स का सफल आयोजन एमटीएम गार्डन में अध्यक्ष दिव्या बोरदिया के नेतृत्व में किया गया।

आयोजन का मुख्य आकर्षण अलग-अलग रंगों से भरी पतंगों पर प्रेरक स्लोगन का प्रदर्शन रहा। जिसके माध्यम से महिलाओं को संदेश दिया गया कि ना औरों से कम, ना औरों से श्रेष्ठ, वे खुद से बेहतर और खुद में सर्वश्रेष्ठ।” फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या बोरदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक महिला की प्रगति और उसके सपनों की कोई निश्चित सीमा नहीं होती।

जिस तरह एक पतंग विपरीत हवाओं के बीच भी आसमान की ऊंचाइयों को छूती है, ठीक उसी तरह महिलाओं को भी अपने आत्मविश्वास की डोर को मजबूती से थामकर हर चुनौती को पार करना चाहिए। उनके लिए अवसरों का आसमान असीम है, बस अपने भीतर के डर को त्यागकर अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना होगा।

कार्यक्रम में निक्की खटवड़, सुरभि चोरडिया, प्रिया लोढ़ा, दीपिका सोनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सुमन बनवट, प्रिया त्रिवेदी, अर्पिता तोदी, वनिता लोढ़ा, रेखा शर्मा, अलका बाबेल, पूनम जैन, प्रिया जैन, मीना पगारिया, कोमल चेचाणी, संध्या राठी, पारुल चेचाणी, पिंकी सोनी, रजनी अग्रवाल, रीना जैन सहित कई सदस्याएं उपस्थित रही।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!