BHILWARA
चतुर्दिक वाहन कावड़ यात्रा 4 अगस्त को।

महावीर वैष्णव महुआ
भीलवाड़ा जिला के शकरगढ़ में स्थित श्री संकटहरण हनुमध्दाम में चतुर्दिक वाहन कावड़ यात्रा का आयोजन 4 अगस्त को होगा। चारों दिशाओं से आयेगा कावड़ में पवित्र जल 251 किलो पारे से निर्मित राजस्थान के प्रथम शिवलिंग पर होगा जलाभिषेक, कार्यकर्ता अरविन्द शर्मा ने बताया कि 4 अगस्त को चारों दिशाओं से होगा यात्रा का आगमन
पूर्व दिशा से सिंधकेश्वर महादेव मंदिर सथूर बूंदी,पश्चिम दिशा से त्रिवेणी संगम महादेव मंदिर मांडलगढ़,उत्तर दिशा से गाडौली महादेव मंदिर बनास नदी जहाजपुर,दक्षिण दिशा से तिलस्वा महादेव मंदिर एवं सीता कुंड महादेव से कावड़ यात्रा श्री संकटहरण हनुमध्दाम शक्करगढ़ पहुंचेगी।



