BHILWARA

थलकलां कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का किया स्वागत



काछोला 13 सितम्बर 2025

69 वीं 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग मांडलगढ़ बिजौलिया वृत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा में सम्पन हुआ। 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थलकलां दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पर रहकर विजेता रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के दोनों वर्ग में थलकलां टीम के विजेता बनने पर शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थलकलां द्वारा विजेता कबड्डी टीम थलकलां के सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर सरपंच धर्मीचंद संचेती, सीआर प्रतिनिधि हरीश चौधरी, पीईईओ कैलाशचन्द्र मीणा, विद्यालय समिति अध्यक्ष घनश्याम पाराशर, शिक्षक अशोक शर्मा, नारायण लाल कुम्हार, नरेन्द्र सिंह पंवार, भूरालाल कुम्हार, पीटीआई मदनलाल सहित ग्रामवासी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

थलकलां गांव के ही निवासी महाराणा प्रताप व्यायामशाला थलकलां के प्रशिक्षक राजकुमार मेघवंशी की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप थलकलां कबड्डी टीम विजेता रही है, थलकलां में इनके द्वारा सभी छात्रों को प्रतिदिन निशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाता है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!