BHILWARA

*कल्याणी फाउंडेशन ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा वुमन ट्रेड सेंटर का बजट प्रस्ताव*


*भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा से भी की प्रस्ताव को सीएम तक पहुंचाने की अपील*

भीलवाड़ा। प्रदेश की नारी शक्ति को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को राजस्थान के आगामी बजट में धरातल पर उतारने हेतु कल्याणी फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष दिव्या बोरदिया के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा से भाजपा जिला कार्यालय पर मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ‘वुमन ट्रेड सेंटर’ योजना का विस्तृत बजट प्रस्ताव सौंपा।

[metaslider id=”6401″]

उन्होंने इसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रिया लोढ़ा, सुमन बनवट, रीना बापना सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

[metaslider id=”6448″]



फाउंडेशन की अध्यक्षा दिव्या बोरदिया ने अवगत कराया कि यदि सरकार इस प्रस्ताव को बजट 2026 में शामिल करती है, तो राजस्थान देश का पहला ‘ऑल वुमन मैनेज्ड’ कमर्शियल हब वाला राज्य बन जाएगा। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ ने प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस प्रस्ताव को महिलाओं की आवाज के रूप में मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने भी विश्वास दिलाया कि जिले की महिलाओं के हित में इस बजट प्रस्ताव को सीएम तक पहुंचा बजट में शामिल करवाने और इसकी शुरुआत भीलवाड़ा से करवाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!