BHILWARA

राधामोहन बोले-हम चाहते तो अंता चुनाव हमारी जेब में होता:बीजेपी पर जो वोट चोरी का आरोप लगाते है, अंता चुनाव उनके मुंह पर झनाटेदार तमाचा है


बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि अंता चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया है कि बीजेपी देश में कितना निष्पक्ष चुनाव करवाती हैं। दिल्ली और प्रदेश में हमारी सरकार हैं। छह महीने से पता था कि चुनाव होने वाले हैं।

अगर हम चुनाव को राजनीति, मतदाता सूची और प्रशासनिक आधार पर नियंत्रित करना चाहते तो चुनाव हमारी जेब में होता। लेकिन हमने पूरी ईमानदारी के साथ शत प्रतिशत निष्पक्षता के साथ जन भावनाओं का सम्मान किया।

दूसरा उदाहरण मैं दे सकता हूं कि जम्मू कश्मीर का। श्रीनगर की अधिकांश सीटें हम हारे, वहां 70 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। अंता में 81% मतदान हुआ है, ऐसे में जो लोग बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, अंता चुनाव उनके गाल पर एक बहुत बड़ा और झनाटेदार तमाचा हैं।

यह भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों की जीत है कि हम लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।

अशोक गहलोत आउटडेटेट हो गए है
प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि अशोक गहलोत धीरे-धीरे टाइम बार्ड (आउटडेटेट) हो गए हैं। अगर हम जुमेलबाजी करते होते तो पिछले एक साल में महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली कैसे जीते। हम इसलिए जीते क्योंकि पीएम मोदी के बोल और जनता के मन का समन्वय हो चुका हैं। प्रधानमंत्री पीएम मोदी जो कुछ भी संवाद करते है, वह सीधा जनता के दिल में उतर जाता हैं।

कांग्रेस की राजनीति में इसे जुमलाबाजी ही कहा जाएगा। क्योंकि 65 साल कांग्रेस ने इसी प्रकार से किया है, गरीबी हटाओ का नारा देते थे और गरीबों को ही हटा दिया। लेकिन हमने पिछले 11 सालों में समाज के गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन बदलने का काम किया हैं।

गहलोत कांग्रेस के 6 विधायकों को बांध ले
राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के जो छह विधायक किसी तरह से जीतकर आए हैं। मैने सुना है वो सब कांग्रेस छोड़कर जनता दल यू में जाने वाले हैं। मैं अशोक गहलोत को सलाह दूंगा कि वह राजस्थान छोड़कर बिहार चले जाए।

जाकर अपने 6 विधायकों को बांध ले। जिस तरह से वो जब सरकार में थे तब अपने विधायकों को बांधा करते थे, जब सचिन पायलट उनके साथ खेल खेला करते थे।

एक-दो चुनाव जिताते रहेंगे तो वो जिंदा रहेगा
प्रभारी ने कहा कि उप चुनाव में मेरा कोई काम नहीं है। अकेला एक उपचुनाव हैं, यहां पूरी ताकत से पार्टी लगी हुई थी। मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव देख रहे थे। हार और जीत राजनीतिक जीवन का अहम हिस्सा हैं।

हम बहुत चुनाव जीतते है, एक-आध चुनाव कभी-कभी उनको जिताते रहेंगे तो जिंदा तो रहेंगे वो लोग।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!