BHILWARA

छात्रों को भारतीय मानक ब्यूरो के उद्देश्य व कार्यो की जानकारी दी, किया जागरूक


*पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पायल प्रथम एवं हर्षिता द्वितीय रहे*

गुरला:-( बद्री लाल माली )भारतीय मानक ब्यूरो की जयपुर शाखा  के तत्वाधान में  स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल मांडल, भीलवाड़ा मे मानक क्लब गतिविधि के तहत “पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता ” का आयोजन किया गया। मानक क्लब मेंटर डॉ. अनुज नुवाल ने विधार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो के उद्देश्य , कार्य, मानक, हालमार्क और आईएसआई मार्क की जानकारी देते हुए जागरूक किया एवं  दैनिक जीवन में उपयोगिता से संबंधित जानकारी दी गई I विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक कौशल से एक टिकाऊ दुनिया का निर्माण करना या सतत विकास को बढ़ावा देना थीम पर आधारित पोस्टर का निर्माण किया।
निर्णायक मण्डल के लादू लाल खटीक, ओम प्रकाश सैनी , सुमन जीनगर ,मोहम्मद हुसैन खान एवं सुरभि जोशी ने प्रतियोगिता का परिणाम दिया, जिसमे पायल जीनगर प्रथम , हर्षिता पंवार द्वितीय , नेहा खटीक तृतीय एवं प्रियांशी सुथार चतुर्थ रही I प्रतियोगिता में भाग लेने वाले क्लब के सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरुस्कार दिए गये  प्रधानाचार्य एजाज़ हुसैन शेख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानक ब्यूरो के मानकों को जीवन से जोड़ने का विद्यार्थियों से आह्वान किया एवं विजेताओं की घोषणा करते हुए आकर्षक पुरुस्कार दिए गये । पोस्टर प्रतियोगिता के अंत में मानक क्लब मेंटर डॉ. अनुज नुवाल द्वारा सफल आयोजन हेतु सभी स्टाफ एवं विधार्थियों का आभार व्यक्त किया गया I

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!