BHILWARA

फ़ोकस की गूंज , खबर का हुआ असर — ठप पड़ी बस सेवा फिर पटरी पर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस


@काछोला

क्षेत्र में कई दिनों से बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा आखिरकार बहाल हो गई। ग्रामीणों की परेशानी और आक्रोश पर प्रकाशित खबर व मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल की वार्ता ने प्रशासन को झकझोर दिया, जिसके बाद भीलवाड़ा रोडवेज आगार ने बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया।

गुरुवार सुबह जैसे ही काछोला से पहली बस रवाना हुई, ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी लौट आई। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को बड़ी राहत मिली, जो पिछले दिनों मजबूरन निजी वाहनों पर महंगा किराया चुका रहे थे।

ग्रामीण संजय कुमार पारीक  ने कहा, “ये जीत ग्रामीण एकता और मीडिया की ताकत की है। हमारी आवाज़ प्रशासन तक पहुंची और तुरंत असर हुआ।”
मुरली मनोहर मूंदड़ा ने कहा कि अब उम्मीद है बसें नियमित रूप से चलती रहेंगी ताकि किसी को फिर परेशानी न झेलनी पड़े।

ग्रामीणों ने बस सेवा बहाल करने के लिए

रोडवेज प्रबंधन का आभार जताया और चेताया कि आगे भी सेवा में लापरवाही हुई तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं ग्रामीणों ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार जताया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!