BHILWARA

राजस्थान में फिर सरकारी स्कूल का छज्जा गिरा बालिका की मौत एक घायल, एक निजी स्कूल की छत गिरी 5 घायल

डाॅ.चेतन ठठेरा स्वतंत्र पत्रकार

जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ के मनोहर थाना उपखंड के पिपलोद गांव में 20 दिन पहले एक सरकारी स्कूल की छत व दीवार ढहने से 7 मासूम विद्यार्थियों की मौत की घटना को अभी लोग भूल भी नहीं थे कि 15 अगस्त के दिन राजस्थान के ही उदयपुर जिले में एक सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से एक बालिका की मौत हो गई और एक बालिका घायल हो गई जबकि प्रदेश के ही बूंदी में एक निजी स्कूल के छत का प्लास्टर गिर जाने से पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जबकि बूंदी में ही एक सरकारी स्कूल की दीवार गिर गई ।

उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाथरवाडी गांव में पीएम श्री योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण चल रहा था और कुछ बच्चे आसपास खेल रहे थे तभी इस विद्यालय के एक हॉल का छज्जा गिर गया इससे मलबे में दबने से 12 वर्षीय मौली पुत्री श्याम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पायल पुत्री राकेश 11 साल घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए प्रशासन पर विद्यालय भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया और आरोपियों के खिलाफ कार्य की मांग की। सूचना मिलते ही कोटडा थाना प्रभारी और डिप्टी एसपी तथा शिक्षा विभाग की अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा ननिहाल सिंह ने बताया कि पीएम श्री स्कूल के भवन का निर्माण हो रहा है ।उस भवन का आज सुबह छज्जा गिर गया। अभी इसमे विद्यालय संचालित नहीं है । विद्यालय अन्यत्र संचालित हो रहा है। लोगों का कहना था निर्माणाधीन विद्यालय संचालित नहीं हो रहा था इसलिए बड़ा हादसा नहीं हुआ अगर विद्यालय संचालित होता तो किसी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और यह घटना घटिया सामग्री के कारण ही घटित हुई है।

इसी तरह बूंदी की सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान छत की फॉल्स सीलिंग गिरने से पांच विद्यार्थी घायल हो गए सभी घायल विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इस हादसे में ट्विंकल पुत्री विजेंद्र सोनी 13 साल अधीरा पुत्री आदेश 6 साल सृष्टि पुत्री विपुल 10 साल विनय पुत्र अदिश 10 साल तथा एलिसा पुत्री अनुभव दाधीच 11 साल है । इसी तरह बूंदी के ही नैनवा उपखंड के फतेहगंज गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था इस कार्यक्रम के दौरान एक कमरे में बच्चे कपड़े बदल रहे थे तभी उस कमरे की दीवार गिर गई यह तो संयोग रहा की किसी भी बच्चों को चोट नहीं आई ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!