BHILWARA

भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 79वा स्वाधीनता दिवस, जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का निर्माण – मेवाड़ा



भीलवाड़ा 15 अगस्त। 79वे स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख बरजी देवी भील, मांडल विधायक उदयलाल भडाना, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर मंचासीन रहे।



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा आज देशभर में आजादी का पर्व मना रही है। यह वह पार्टी है जो स्वाधीनता दिवस से एक दिन पूर्व विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाती है। जिसका उद्देश्य आमजन को जागरूक करना है कि किस तरह राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते अखंड भारत के टुकड़े कर दिए गए थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब नए भारत का निर्माण हो रहा है और पूरा देश एकजुट होकर विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और दुनियाभर में इसकी गूंज एक साक्षात उदाहरण है। समारोह का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।

*जिलाध्यक्ष मेवाड़ा मार्च पास्ट के साथ पहुंचे समारोह स्थल पर*

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा एनसीसी के स्काउट दल के मार्चपास्ट के साथ कदमताल मिलाते हुए समारोह स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट को सलामी दी।

*सफाई कर्मियों का किया सम्मान*

भाजपा जिला संगठन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सफाईकर्मियों का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया और शहर को स्वच्छ बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

*कार्यालय में साजसज्जा के साथ बनाई भारत मां की रंगोली*

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में भारत मां की रंगोली बनाई गई। इसके साथ ही पूरे परिसर को तिरंगों, फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। भारत के मानचित्र के साथ राफेल की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, जितेंद्र शर्मा, राजेश सेन, सज्जन सुथार, रवि पूरी ने व्यवस्थाओं की बागडोर संभाली।

*समारोह में ये रहे उपस्थित*

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट, जिला पदाधिकारियों में मंजू चेचानी, गोपाल तेली, अशोक तलाइच, कल्पेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता टांक, अनिल सिंह जादौन, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, आकाश मालावत, अजय नौलखा, बाबूलाल आचार्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, रमेश खोईवाल, मुकेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल बल्दवा, राजकुमार आंचलिया, सीपी जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!