BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : माण्डलगढ़–भीलवाड़ा NH-758 पर भीषण हादसा, ट्रेलर–इको कार भिड़ंत में दो की मौत, तीन गंभीर घायल

माण्डलगढ़ । माण्डलगढ़-भीलवाड़ा NH-758 मार्ग पर बीगोद के पास यश पावन धाम के समीप आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और इको कार के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर बजरी खाली कर तेज गति से भीलवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही इको कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोग फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बीगोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!